UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, इस तारीख को जारी होगा नोटिफिकेशन

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में अबतक की सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इसके बाद युवा भर्ती के लिए आवदेन कर सकेंगे।

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52,699 पदों पर सीधे भर्ती होनी है। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इसके बाद युवा भर्ती के लिए आवदेन कर सकेंगे। इसको लेकर कई सारे युवा तैयारी में जुटे है। उनका ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस महीने इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

UP Police Recruitment

स तारीख को जारी होगा नोटिफिकेशन
प्रदेश में पुलिस विभाग पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भर्ती निकाल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इसके लिए 15 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस की ओर से जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर की जाने वाले पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। ऐसे में लाखों युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

यह भी पढ़ें: 

इन पदों पर होगी भर्तियां
रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के 2,430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के ग्रेड ए के 872 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर 55 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इसी के साथ-साथ जेल वार्डर के 2,833 पद, नागरिक पुलिस में आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर कुशल खिलाडियों के लिए 521 पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

यह है योग्यता

एसआई भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। इसकी आयु सीमा 21 से 28 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Leave a comment